Breaking News

मोबाइल ने बचाई युवक की जान:हाजीपुर में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग

हाजीपुर में मोबाइल फोन ने एक युवक की जान बचाई। पॉकेट में रखे मोबाइल फोन से दो गोलियां टकरा कर रह गई, जिससे युवक बच गया। दरअसल लूट के दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की।

इस दौरान बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। जिसमें से दो गोली युवक के पैर पर चलाई गईं, जो उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन से टकरा गई। और उसकी जान बच गई। हालांकि उसके पैर में एक गोली लगी है, जो अपराधियों की तीसरी फायरिंग थी।

वहीं उसके दोस्त के हाथ में भी गोली लगी है, हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं। वारदात रविवार देर रात 1 बजे हुई। दोनों अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की।

हाजीपुर-मुजफ्फपुर एनएच-22 पर गोढिया पुल के पास लूट का विरोध करने पर बाइक सवार दो लुटेरों ने दोनों को गोली मारी। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज हुआ।

गोली से क्षतिग्रस्त मोबाइल।

गोली से क्षतिग्रस्त मोबाइल।

दो थानों की सीमा क्षेत्र की घटना

दोनों घायल महुआ थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। रंजीत पासवान के बेटे राजन कुमार (20) और राधे पासवान के बेटे आलोक कुमार (19) को गोली लगी है। घटनास्थल दो थाने भगवानपुर और गरौल थाना की सीमा का इलाका है। जिसको लेकर दोनों थाना अपना-अपना एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे है।

भगवानपुर थाना प्रभारी ललन सिंह ने कहा कि घटना मेरे क्षेत्र का नहीं है। जबकि गरौल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए युवकों ने किसी थाने की पुलिस को सूचना नहीं दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.