Breaking News

मुजफ्फरपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट:शादी में डीजे बजाने को लेकर झड़प, एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

मुजफ्फरपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिथिला न कोदरकट्टा गांव निवासी नरेश ठाकुर के पुत्र अभिनंदन ठाकुर की शादी थी। बारात पताही जाने वाला था। जिसको लेकर घर की महिलाएं देवता पूजने जा रही थी। साथ में डीजे भी बज रहा था। जिस पर अश्लील गाना बज रहा था।

अस्पताल में इलाजरत घायल

अस्पताल में इलाजरत घायल

इसी क्रम में गांव के ही लोगों ने इसका विरोध किया कि अश्लील गाना मत बजाओ। जिसके बाद अभिनंदन के परिजन आक्रोशित हो गए। दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गया। धीरे धीरे झड़प ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गया। जिसमें अभिनंदन समेत कई लोग जख़्मी हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को PHC में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। साथ ही मोतीपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। साथ ही मौके से एक युवक को हिरासत में भी ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.