BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

बिहार हुई श’र्मसार: COVID-19 की रोकथाम को अभियान में जुटे BDO और पुलिस टीम पर ह’मला, दो की हा’लत बेहद ना’जुक…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी (Motihari) से आ रही है जहां असामाजिक तत्वों ने कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान में जुटे बीडीओ (BDO) और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस ह’मले में बीडीओ समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं, जिनमें से दो पुलिसकर्मियों की हालत गं’भीर बताई जा रही है. सभी घाय’लों को मोतिहारी के अरेराज स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

महादलित टोला की घ’टना

हमले की ये घटना हरसिद्धि के जागा पकड़ भैया टोला चौक की है. दरअसल प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि जागापाकड़ के महादलित बस्ती में कोरोना बन्दी के नियमों का उ’ल्लंघन किया जा रहा है जिसके बाद डीएम के विशेष आदेश पर हरसिद्धि के बीडीओ सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गांव में जागरुकता चौपाल लगाने पहुंचे जहां गांव में पहुंचते हीं ग्रामीणों ने टीम पर हम’ला बोल दिया.

कईयों ने भागकर बचाई अपनी जा’न

हमले में ग्रामीणों ने जमकर पत्थर चलाये जिसके बाद टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे अरेराज के एसपीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जागापाकड गांव में डीएम के आदेशानुसार आज कोरोना बन्दी के नियमों की जानकारी देने का साथ ग्रामीणों को एईएस से भी बचाव की जानकारी दिया जाना था. इसके लिए चौपाल का आयोजन किया गया था जहां ग्रामीणों ने एकजुट होकर बीडीओ को घेरने का प्रयास किया.

गाड़ी को भी किया क्ष’तिग्रस्त

बीडीओ की सूचना पर अरेराज एसडीओ दलबल के साथ पहुंचे जहां हमला किया गया. अरेराज एसडीएम ने बताया कि उनके अंगरक्षक सहित कई लोगों को गम्भीर चोटे आयी हैं साथ ही पांच लोगों को हल्की चोट लगी है. बीडीओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी टीम थी जिन्हें सुरक्षित निकाला गया. इस घ’टना में उपद्रवियों ने हरसिद्धि के बीडीओ सुनील कुमार की गाड़ी को भी क्ष’तिग्रस्त कर दिया

पहली बार नहीं हुआ ह’मला

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम में लगे पुलिसकर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों पर सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी हमले की खबरें आई हैं. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री चिं’ता जता चुके हैं. इसके बावजूद असामाजिक तत्वों की हरकतें नहीं थम रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.