नितेश वर्मा
बोकारो : कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) के अन्तर्गत किसानों की निबंधित सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों द्वारा जिला प्रशासन के सौजन्य से बोकारो वासियों को स्वच्छ एवं ताजी सब्जियां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
श्री राकेश कुमार सिंह जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पेटरवार, कसमार क्षेत्र की समितियां किसानों के खेत से ताजी सब्जियां लाकर शहरवासियो को उपलब्ध करा रही हैं ।

इससे किसानों को उनके उपज का मूल्य भी मिल रहा है और नगर वासियों को स्वच्छ और ताजी सब्जियां भी। उनके द्वारा बताया गया कि काॅपरेटिव कालोनी, लोहांचल हाऊसिंग सोसायटी, बियाडा काॅलोनी, सेक्टर-12 एवं सेक्टर-6 में अबतक समितियो द्वारा सब्जी बिक्री किया गया है।
कल दिनांक 14-04-2020 को सेक्टर 1/c, चीरा चास के के. सिंह काॅलोनी, नवीन सहकारी काॅलोनी, सेक्टर-5 मे समितियों द्वारा सब्जी बिक्री की जाएगी।






Leave a Reply