Breaking News

BJP में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने JDU को बताया ‘भूजा पार्टी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अरुण सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने जमकर नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला।

आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले हमारे जो नेता थे, वे कहते थे कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। मैंने उन्हें कई बार आईना दिखाने की कोशिश की। नीतीश बाबू बताइए कि कैसे आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। नीतीश जी बताइए कि देश कहां चला गया है और बिहार आज भी कहां है।

नए-नए भाजपाई बने आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के मिशन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज एक प्रदेश का सीएम तीन राज्यों का दौरा कर रहा है। बिहार में भ्रष्टाचार, नौकरी के मुद्दे की बात को छोड़कर नीतीश जी विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं। विपक्ष का नेता कौन है। बिना किसी नेता के विपक्ष होता है क्या ?

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को सी शब्द से प्रेम है। आजकल वे कुर्सी के चक्कर में लगे हैं। उन्हें बिहार को आगे नहीं ले जाना है। आज बिहार में सब तार-तार है।  2005 में राज्य में बड़ी मुश्किल से कानून का राज्य स्थापित किया गया था। अब 2005 से बुरी स्थिति है। नीतीश कुमार ने जिस आरजेडी के भ्रष्टाचार का विरोध किया था, आज उसी की गोद में जा बैठे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.