मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के रास्ते एक समर स्पेशल ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन आज से चलेगी। इसके चलने से उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताया जा रहा है की गाड़ी सं. 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल मुजफ्फरपुर -हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू- प्रयागराज- छिवकी- जबलपुर- भुसावल के रास्ते अहमदाबाद-समस्तीपुर समर स्पेशल आज से 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे खुलकर बुधवार को 20.05 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.28 बजे बक्सर, 22.30 बजे आरा, 23.15 बजे दानापुर, 23.35 बजे पाटलिपुत्र एवं गुरूवार को 00.25 बजे हाजीपुर, 01.25 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 03.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 09414 समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को समस्तीपुर से 05.00 बजे खुलकर 06.00 बजे मुजफफ्रपुर, 07.00 बजे हाजीपुर, 07.55 बजे पाटलिपुत्र, 08.25 बजे दानापुर, 09.00 बजे आरा, 09.45 बजे बक्सर एवं 11.20 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए शुक्रवार को 22.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 04, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।
जबकि, गाड़ी सं. 09421/09422 अहमदाबाद- दरभंगा- अहमदाबाद समर स्पेशल सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-जयपुर-अजमेर के रास्ते भी समर स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 16.10 बजे खुलकर मंगलवार को 21.30 बजे नरकटियागंज, 22.30 बजे रक्सौल, 23.35 बजे बैरगनिया एवं बुधवार को 00.30 बजे सीतामढ़ी, 01.05 बजे जनकपुर रोड रूकते हुए 02.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी सं. 09422 दरभंगा-अहमदाबाद समर स्पेशल 10 कल से 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 05.30 बजे खुलकर 06.15 बजे जनकपुर रोड, 07.15 बजे सीतामढ़ी, 08.18 बजे बैरगनिया, 09.10 बजे रक्सौल एवं 10.10 बजे नरकटियागंज रूकते हुए गुरूवार को 18.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 04, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।



Leave a Reply