Breaking NewsNational

BreakingNews: पुरे भारत में इन नए नियमो से चलेंगे मॉल, सिनेमा हॉल, यात्रियों के लिए भी बन रहा नया नियम, जानें…

लॉ’कडाउन समाप्त होने के बाद मॉल, सिनेमा हॉल व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नए नियमों के अनुसार काम करना पड़ सकता है। छोटे-बड़े कारखानों के लिए भी इसी प्रकार के निर्देश जा’री किए जा सकते हैं। इस संबंध में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के डेवलपर्स और औद्योगिक जगत के साथ विचार-विमर्श हो रहा है। हवाई यात्रियों के लिए भी नए नियम बनाये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शनिवार को लॉकडाउन मसले पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद लॉकडाउन बढ़ने के आसार हैं। लेकिन औद्योगिक संगठन फिक्की ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के लिए सरकार से गुजारिश की है ताकि उत्पादन शुरू हो सके। मॉल के संचालक डेवलपर्स ने बताया कि सरकार की तरफ से मिल रहे संकेत के मुताबिक लॉकडाउन के बाद उन्हें कई नियमों का पालन करना होगा।

इंट्री गेट पर ही शरीर का तापमान चेक करने की व्यवस्था करनी होगी। एक ही प्रकार की दुकानों को ऑड एंड इवेन तरीके से खोलना पड़ सकता है ताकि लोगों का काम भी चल जाए और भीड़ भी न हो। इसी तरह सिनेमाहॉल में एक-दूसरे के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी बरकरार रखते हुए बैठने के नियम बन सकते है। औद्योगिक इकाइयों में एक शिफ्ट में आधे लोगों को ही बुलाने या फिर वैकल्पिक दिनों पर श्रमिकों को बुलाने के नियम बनाए जा सकते हैं।

Input: Gstimes India

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.