Breaking News

बच्ची बोली-सौतेली मां बहुत मारती है:मुजफ्फरपुर में जयनगर की बच्ची भटकती मिली

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत एक किशोरी को कबनगर थाने की पुलिस ने बरामद किया है। वह थाना क्षेत्र के कंपनी बाग में भटक रही थी। उसे डायल 112 की टीम ने बरामद किया। पूछताछ करने के बाद उसे नगर थाना ले जाया गया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने खुद को मैट्रिक पास बताया है। लेकिन, घर का पता बताने से डर रही है। पता में सिर्फ जयनगर बता रही है। उसने बताया कि सर, सौतेली मां मुझे बहुत मारती है, घर का पूरा काम कराती है। खाना मांगने पर कमरे में बंद कर देती है। मुझे उसके पास नहीं भेजिए, वो मुझे मार देंगी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की बहुत पहले मौत हो चुकी है। वह उस समय महज 5 माह की थी। पिता ने दूसरी शादी कर ली। डेढ़ साल पहले पिता की भी मौत हो गई। अब सौतेली मां प्रताड़ित करती है। वह घर नहीं जाना चाहती। नाना का घर समस्तीपुर में है। उसने बताया की सौतेली मां ने ट्रेन का टिकट कटाकर उसको जयनगर में ट्रेन में बैठा दिया। वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गाड़ी से उतरी। बाहर निकली तो कंपनी बाग रोड पहुंच गयी। बच्ची की उम्र 14 से 15 साल के बीच में है। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने उसकी पहचान के लिए जय नगर पुलिस से बातचीत की है। उसकी तस्वीर मोबाइल पर भेजी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.