सुपौल में 30 साल के एक डेंटिस्ट ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा। जिसमें उनकी दो पत्नियों का जिक्र है। डॉक्टर ने पहली पत्नी को दहेज के झूठे आरोप में फंसाने, फिर बच्चे का हत्यारा बताने का आरोप लगाते हुए लिखा कि मैंने तुम्हें माफ किया।
वहीं दूसरी पत्नी के लिए लिखा- तुम्हारे साथ दोबारा जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तुमने मेरा भ्रम तोड़ दिया। बाबू का ख्याल रखना। उसे मेरे से भी बड़ा डॉक्टर बनाना। तुम्हें भी मैंने माफ किया।
डॉक्टर ने 17 घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर अलविदा लिखा था।
शुक्रवार को त्रिवेणीगंज थाना इलाके के बस स्टैंड के पास किराए के मकान में उनका शव फंदे से लटका मिला है। हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या की बात स्पष्ट नहीं कर रही है। जांच के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलने की बात कह रही है।

डॉक्टर अनुराग आर्यन की पहली शादी 2014 में हुई थी।
पहली पत्नी से तलाक के बाद की दूसरी शादी
मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय के थलागढ़िया उत्तर पंचायत के जरैला वार्ड नंबर-7 निवासी डॉ. अनुराग आर्यन के रूप में हुई है। अनुराग की दो शादी हुई थी। पहला विवाह साल 2014 में हुआ था, लेकिन घरेलू कलह के कारण 2016 में तलाक हो गया। दूसरी शादी 2021 में हुई थी। आशंका जताई जा रही कि डॉक्टर ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया है।

पुलिस को बरामद सुसाइड नोट।
बाबू माफ कर देना, आपका पापा कायर था
सुसाइड नोट में पहली पत्नी पूनम प्रकाश का जिक्र करते हुए लिखा है-
मैंने तुमसे वफा की उम्मीद की थी। बदले में तुमने मुझे झूठे दहेज के आरोप में फंसा दिया। साथ ही अपने ही बच्चे का हत्यारा घोषित कर दिया। जा फिर भी मैंने तुम्हें माफ किया।



Comment here