Breaking News

बेगूसराय में शाॅर्ट सर्किट से भीषण अगलगी:20 घरों में लगी आग, स्थानीय लोगों और दमकल ने पाया आग पर काबू

बेगूसराय में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अगलगी में 20 परिवार के घर जलकर राख हो गए। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कदराबाद पंचायत में घटी। बिजली के शाॅर्ट सर्किट के कारण एक घर पर चिंगारी गिर गई थी। लगभग 20 घर जलकर राख हो गए।

सभी काफी गरीब लोग हैं और घर में रखा हुआ सारा सामान, खाने का अनाज, जीवन यापन करने के तमाम संसाधन जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया है। पर इस अगलगी की घटना में लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे पूर्व सरपंच हसरत अंसारी और मुखिया टूनटून पासवान ने बताया कि अगलगी की घटना से लोगों के घरों का सारा सामान जल गया है। लोग अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। जिला प्रशासन से लोगों ने मुआवजा की मांग की है। पीड़ित लोगों में सुरेंद्र दास, राजेश दास, राधे दास, अमरेश दास, अमरजीत दास, बिंदेश्वरी दास समेत कुल 18 लोग शामिल हैं, जिनका घर पूरी तरीके से जल गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.