BIHARBreaking NewsSTATE

जनधन खाते से रुपए निकालने के लिए बैंक-सीएसपी पर पहुंच रही हैं महिलाएं, नहीं रख रहीं सोशल डिस्टेंस…

कोरोना वायरस संक्रमण को ले जारी लॉकडाउन में प्रति एक यूनिट कार्डधारियों को 2 रूपए किलो गेहूं और 3 रूपए किलो चावल दिया जाएगा। पीएचएच परिवार को 5 किलो तो अत्योदय योजना के तहत कार्डधारियों को 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसके लिए जिले में ऐसे 3 लाख 15 हजार 968 कार्डधारियों के लिए 70 हजार 69 किवंटल 85 किलो खाद्यान्न का उठा किया जा रहा है। 30 जून तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान से कार्डधारी ले सकते है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सचिव ने ली जानकारी

खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सरकार के सचिव पंकज कुमार पाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इसकी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है। गरीबों तक खाद्यान्न पहुंचे इसके लिए प्रत्येक प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर कर्मी को लगाया जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार के लिए गांव में लाउडस्पीकर से वितरण की तिथि का प्रसार प्रसार करवाया जाएगा।

मुआवजा और सहायता की उठी मांग

बैकुंठपुर| प्रखंड लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व खैरा आजम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिवेदी ने ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसलों के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर आम से लेकर खास तक सभी लोग त्र’स्त हैं। ऐसे में जिन ग्रामीणों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन मुहैया कराने की जरूरत है।

कटेया में मोटरसाइकिल की हुई चो’री

कटेया| एक तरफ देश की जनता कोरोना महामारी को ले दहशत में है। साथ ही सभी जगह लॉकडाउन है। उसी बीच थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में सोमवार की रात्रि बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी उगन तिवारी ने थाने में दिया आवेदन में आ’रोप लगाया है कि सोमवार की रात्रि उसकी टीवीएस अपाचे बाइक घर के बाहर का लगाया गया था। जब रात के 1:30 बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठा तो उसकी बाइक गायब थी। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली। वहीं पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

बैकुंठपुर में भूमि विवाद में मारपीट काउंटर एफआईआर दर्ज 

बैकुंठपुर| थाने के बामों गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के जनक राम,दिलीप राम,रामावती देवी एवं श्रीभगवान राम शामिल हैं। मामले में जनक राम ने सात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करने से मना करने पर हथियार के प्रहार से जख्मी करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के छोटेलाल राम ने परिवार की महिला सदस्य के साथ छे’ड़खानी का वि’रोध करने पर मा’रपी’ट कर ज’ख्मी करने का ‘आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में सोने की चेन,साइकिल छीनने के अलावे पशु शेड को क्षतिग्रस्त करने की भी बात कही गई है। नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों ओर से दर्ज मामलों की तहकीकात कर रही है।

मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल

बैकुंठपुर| महम्मदपुर एवं बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मा’रपी’ट की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग घा’यल हो गए। घा’यलों में सिरसा मानपुर के सुरेंद्र राम, बंधौली गांव की लीलावती देवी, चंद्रमा राय,धर्मेंद्र राय,दुलारी देवी, बलिंदर राय,दिनेश राय,फतेहपुर गांव के विक्रमा राय,हीरा राय, महारानी पनडूही गांव के देवचंद्र महतो,पिंटू कुमार,उर्मिला देवी तथा रूमा देवी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Input: Dainik Bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.