BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के इन 11 जिलों में मिले हैं कोरोना पॉजिटिव केस, अबतक 17 लोग ठीक होकर लौट चुके हैं घर, जानें…

पटना : बिहार में अब तक 51 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सिवान से 20 मामले सामने आये हैं।

बिहार के कुल 11 जिलों में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इनमें सीवान 20, मुंगेर में 7, पटना में 5, गया में 5, गोपालगंज में 3, बेगूसराय 5, नालंदा 2, सारण 1, लखीसराय 1, भागलपुर 1 और नवादा में 1 मरीज अबतक पॉजिटिव मिले है।

स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसमें बताया गया है कि अब तक 5040 लोगों का सैंपल जांच किया गया है। इनमें से 51 पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनमें से अबतक 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं, और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इनमें से एक AIIMS,एनएमसीएच 9 और भागलपुर मेडिकल कॉलेज से 6 मरीज स्वस्थ हुए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 18 मार्च से लेकर 23 मार्च तक विदेश से लौटे व्यक्तियों की कुल संख्या 3356 है। इनमें से 2254 व्यक्ति बिहार में पाए गए हैं। इन सभी का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.