कोरोना वायरस का सं’क्रमण बहुत तेजी से पूरे देश में फैल रहा है इस महामा’री से संक्रमित लोगों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है वहीं करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौ’त हो गई है. लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. कोरोना संकट के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी खूब एक्टिव हैं. सरकार ने लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है.
कोरोना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की है. लालू ने ट्वीट कर कहा कि घरों से मत निकलो और घरों में आराम करो,

लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो घर से बाहर निकले उसे टोकना होगा, कोरोना को रोकना है तो अपने कदमों को रोकना होगा। बिना किंतु-परंतु घर में आराम करो ना!
लालू यादव सीधे तौर पर और सरल भाषा में लोगों को बार-बार समझा रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ घर मे कैद रहना ही सबसे बड़ा अ’स्त्र है. उन्होनें पहले भी ट्वीट कर कोरोना वायरस को मा’त देने के लिए एक फॉर्मूला सुझाया था. लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना वायरस को आराम से हरा सकते हैं, घर में रहिए… और आराम करिए.






Leave a Reply