AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

सड़क हा’दसे में मोतिहारी के दो लोगों की मौ’त / दिल्ली से बिहार आ रही एम्बुलेंस यूपी में ट्रक से ट’कराई

दिल्ली में सड़क दुर्घट’ना में मृ’त व्यक्ति का श’व लेकर मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस यूपी में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे एम्बुलेंस में सवार दो व्यक्ति की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई। जबकि एम्बुलेंस के चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज उतर प्रदेश के बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है।

शिल्पा कुमारी दिल्ली में मृ’त सत्यम कुमार की बहन है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। चालक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के करहल थाना क्षेत्र के ममसिरपुर गांव निवासी जतन सिंह का 26 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है।

बताया जाता है कि संत कुमार सिंह का पुत्र सत्यम कुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। हाल ही में उसने एक स्कूटी खरीदी थी। वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में उसकी स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसी के शव को लेकर परिजन घर आ रहे थे। इसी बीच दिल्ली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संत कबीर नगर जिले के बुद्धा व कांटे गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से एम्बुलेंस टकरा गई। एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए है। इधर घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.