BIHARMUZAFFARPURSTATE

आज चांद दिखा तो कल ईद, नमाज़, रोज़ा और फितरा के साथ पूरी होंगी इबादतें

बिहार : पवित्र रमज़ान माह अपने अंतिम पड़ाव पर है और देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुस्लिम भाईयों के आज 29 वा रोजा है। इसको लेकर आज शाम चांद के दीदार का इंतजार किया जा रहा है। यदि चांद नजर आता है तो कल ईद का त्योहार पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा, अन्यथा एक दिन बाद ईद होगी।यानी 30 रोजा पूरी होने के बाद ईद होगी।

रमज़ान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सख्ती के साथ रोज़े रखे, पांच वक्त की नमाज़ अदा की और इबादत में खुद को मशगूल रखा। सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहकर रोज़ा रखने के साथ-साथ कुरआन की तिलावत, तरावीह की नमाज़ और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। अब महीने के अंत में ईद का त्योहार इन सभी इबादतों की कबूलियत की उम्मीद के साथ मनाया जाता है।

चांद को लेकर क्या है हुकम
पूरे रमजान के इस पाक मुकद्दस महीने में दुआओं का सिलसिला भी खूब चला, अपने मुल्क और अपने सभी इंसानों को सेहत ,रोजी और अमन चैन कायम हो और अपना मुल्क तरक्की की बुलंदियों को छुए जैसी दुआएं पूरी महीने जारी रही। खुदा के बारगाह पेश की गई। इस्लामी परंपरा के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद ने फरमाया है कि चांद देखकर रोज़ा रखो और चांद देखकर ही ईद मनाओ, और अगर चांद दिखाई न दे तो तीस रोज़े पूरे करो।”

ईद के चांद से पहले फितरा जकात हर हाल में बांटने का नियम
इसी आधार पर आज चांद देखे जाने के बाद ही ईद का अंतिम फैसला किया जाएगा।ईद से पहले हर सक्षम मुसलमान पर ज़कात-उल-फितर अदा करना जरूरी माना गया है। फितरा गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है, ताकि वे भी ईद की खुशियों में बराबरी से शामिल हो सकें। मस्जिदों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से फितरा वितरण का कार्य तेज हो गया है। ताकि जरूरत मंद भी अपना ईद अछे से मना सकें।

ईद के दिन होगी नमाज के साथ शुरुआत
ईद के दिन सुबह विशेष नमाज़ (ईद की नमाज़) अदा की जाती है, जिसके लिए लोग ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में जुटते हैं। नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी जाती है। घरों में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं बच्चे नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशी को और बढ़ाते हैं।शहर के बाजारों में भी ईद की रौनक साफ दिखाई दे रही है। कपड़े, जूते, इत्र और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक खरीदारी का दौर जारी है।

चांद देखने का इंतजार और प्रशासन अलर्ट
अब सबकी निगाहें आज शाम आसमान पर टिकी हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां दस्तक देंगी और पूरा माहौल “ईद मुबारक” की गूंज से सराबोर हो जाएगा।इसलिए आज इफ्तार के वक्त पहले चांद देखा जाएगा अगर चांद नजर आगया तो रोजा खोला जा सकता है। और तब कल पूरे देश मे मानेगा ईद ।

प्रशासन की ओर से भी त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.