BIHARMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड,तिमुल की बारहवीं वार्षिक आमसभा आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड यानी तिमुल की बारहवीं वार्षिक आमसभा आज पशु आहार कारखाना, कांटी  में आयोजित की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अध्यक्ष सुशीला देवी, निदेशक मंडल के सदस्य सीताराम यादव, मुकेश कुमार राम, श्याम नंदन राय, नन्दकिशोर राय, उपा देवी, अर्चना कुमारी, मीना देवी, संगीता देवी,

 

रामाकान्त प्रसाद यादव, देवनन्दन साह एवं प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

आमसभा में संघ से संबद्ध 909 दुग्ध समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सहायक महाप्रबंधक असलम परवेज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. एस.बी. हजारिका, रुपेश कुमार, संजय कुमार सिंह, जैलेन्द्र कुमार,अवधेश कुमार, सत्यनारायण राय, सुनील कुमार, राजीव कुमार,

 

आदर्श कुमार झा, विकु कुमार, विवेक कुमार झा, मंजय कुमार झा, दीपक कुमार,सुनील कुमार, संजय कुमार, दीनानाथ, राजीव कुमार,सुबोध कुमार, विजय चौधरी, शिवशंकर प्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह, लखीन्द्र प्रसाद यादव एवं सदामा कुमार पंडित सहित कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस दौरान संघ की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.