मुजफ्फरपुर: रामनवमी 2026 के पावन अवसर पर आज रामबाग स्थित खादी भंडार कैंपस से भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसका शुभारंभ नगर विधायक रंजन कुमार ने किया और “असत्य पर सत्य की जीत” का संदेश दिया।


इस अवसर पर राकेश पटेल ने कहा कि “रामनवमी की यह शोभा यात्रा आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


” गोपाल कुमार ने भंडारे को लेकर कहा कि “यात्रा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि हर कोई प्रेम और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर सके।


” वहीं भरत भूषण ने कहा कि “भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देता है।” पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकली इस शोभा यात्रा में भगवान श्री राम दरबार, शिव परिवार सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, वहीं हर प्रमुख चौक-चौराहे पर प्रस्तुत शिव तांडव ने लोगों का मन मोह लिया और पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना दिया।


यात्रा में राकेश पटेल, सेवादार अविनाश, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष अग्रवाल, गोपाल कुमार, ऋषि कुमार, अर्जुन देव सिंह, गोलू कुमार, राकेश नाथ तिवारी, राकेश कुमार मुन्ना, विक्की कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार विक्की,

पवनदीप, शिवम कुमार, वेदांत कुमार, राकेश रंजन बिट्टू, विकास कुमार, सुंदरी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।


छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं, जिससे यात्रा का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। पूरे मार्ग में जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।


यात्रा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सब्जी, चावल, दाल, खीर सहित कई प्रकार के प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए गए।



Leave a Reply