Breaking News

प्रेमिका के साथ भाग रहे शादीशुदा युवक की पि’टाई:जमुई में प्रेमिका के परिजनों ने स्टेशन पर दोनों को पकड़ा

जमुई में शादीशुदा युवक को प्रेमिका रखने का शौक महंगा पड़ गया। जेल जाने तक की नौबत आ गई। दरअसल, जितेंद्र की दो साल पहले दौलती देवी से शादी हुई थी। एक साल का बच्चा भी है। लेकिन, 8 महीने पहले मनीषा से प्यार हो गया। शुक्रवार की शाम दोनों शादी के लिए भागने के चक्कर में झाझा रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। लेकिन, प्रेमिका के परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजनों ने जितेंद्र की जमकर धुनाई कर दी। फिर मामला थाने तक पहुंच गया।

जितेंद्र झाझा थाना क्षेत्र के चाय पंचायत के लोगाय का रहने वाला है। वह भोपाल में गुटखा कंपनी में काम करता है। 8 महीने पहले दुर्गा पूजा मेले में खैरा गांव की लड़की मनीषा से मुलाकात हुई।दोनों ने एक-दूसरे का नंबर शेयर किया। फिर घंटों तक बातचीत होने लगी। दोनों के बीच प्रेम गहरा हो गया।

जितेंद्र और दौलती देवी को एक साल का बच्चा।

जितेंद्र और दौलती देवी को एक साल का बच्चा।

ट्रेन खुलने से पहले दोनों पकड़े गए

जितेंद्र और मनीषा ने शादी कराने का प्लान बना लिया। दोनों परिजनों को बिना बताए भोपाल भागने के लिए झाझा रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसकी भनक मनीषा के परिवार वालों को लग गई। आनन-फानन में लड़की के परिवार वाले झाझा स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन चलने के कुछ देर पहले दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने लड़के की जमकर धुनाई भी कर दी और मामले को लेकर झाझा थाना पहुंच गया।

जितेंद्र की पत्नी दौलती देवी भी पहुंची थाने।

जितेंद्र की पत्नी दौलती देवी भी पहुंची थाने।

थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा

यहां झाझा थाने की पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का कोशिश की गई। लेकिन, मनीषा अपने परिजन के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।मामला बढ़ता देख झाझा पुलिस ने इसे स्थानीय थाना खैरा पुलिस को सौंपद दिया। थाने में भी हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जितेंद्र की प्रेमिका मनीषा हर हाल में उसी के साथ रहना चाहती है। प्रेमिका ने कहा कि अगर वह जेल जाएगा तो हम भी जेल साथ जाएंगे।

थाने में पुलिस ने जितेंद्र को पकड़ रखा है।

थाने में पुलिस ने जितेंद्र को पकड़ रखा है।

अब प्यार से इनकार कर रहा जितेंद्र

वहीं, जितेंद्र ने बताया कि दुर्गा पूजा के मेले में प्यार हुआ था। लेकिन, अब विनोद जेल जाने के डर से मनीषा से प्यार नहीं करने की बात कहता है। इधर खैरा थानाध्यक्ष ने इस मामले में बताया कि लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले को लेकर आगे की करवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.