Breaking News

सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू:62 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव का मतदान सुबह 7बजे से वोटिंग शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज निकाय चुनाव का मतदान कराया जा रहा है। जगह जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। नगर निगम सीतामढ़ी के कुल 48 वार्डों में 184 बूथों मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े हैं। वहीं नगर निगम से मेयर पद के कुल 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो वहीं उप मेयर पद के 32 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

1.64 लाख हैं मतदाता

सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में कुल 1 लाख 63 हजार 837 महिला और पुरुष मतदाता हैं। इसके साथ ही इन्ही मतदाताओं के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्ड पार्षद का भी चुनाव किया जाएगा। आपको बता दें कि सीतामढ़ी में नगर निगम का चुनाव पहली बार हो रहा है। इससे पूर्व नगर परिषद का चुनाव हुआ करता था।

पहली बार हो रहा है नगर निगम चुनाव

नगर निगम का पहली बार चुनाव होने के कारण लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक बूथ पर दंडाधिकारी और अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत नोडल अधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष का निर्माण कराया गया है। कई जगहों पर आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। आज शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर मतदान होगा। वहीं देर रात के बाद से ही नगर निगम क्षेत्र की सीमा को लॉक कर दिया गया है। सभी चेक पोस्ट पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.