Breaking News

रे’प पी’ड़िता को धमकी…दो लाख का बिजली बिल भेज देंगे:मुजफ्फरपुर में नौंवी की छात्रा बोली- न्याय नहीं मिला तो सु’साइड कर लूंगी

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर की रहने वाली रेप पीड़िता को लगातार आरोपी पक्ष की तरफ से अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इस कारण पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव में हैं। वे लोग दहशत के कारण घर से बाहर भी नहीं निकलते हैं। पीड़िता कहती है की उस पर नजर रखी जा रही है। इस कारण वे लोग काफी डरे हुए हैं। समाज में बदनामी हुई सो अलग।

अगर अभी भी पुलिस द्वारा न्याय नहीं दिलाया गया तो वह सुसाइड करने को विवश होगी। पीड़िता ने तिरहुत रेंज के आईजी पंकज कुमार सिन्हा से इसकी शिकायत की। तब जाकर मामले की जांच और कारवाई की कवायद शुरू हुई। आईजी ने DSP को मामले में शीघ्र कारवाई करने को कहा है। साथ ही जांच के बाद FIR करने का आदेश भी दिया है।

बिजली बिल अधिक भेजने की धमकी

पीड़िता ने कहा की वह आरोपी को ठीक तरीके से नहीं जानती है। लेकिन, वह आसपास का ही रहने वाला है। उसे पता लगा है कि वह बिजली विभाग में काम करता है। क्योंकि घटना के बाद उसने जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी तो दी ही थी। साथ ही कहा था की अगर मुंह खोलेगी तो बिजली का दो लाख रुपए का बिल भेज देगा। तब पीड़िता को जानकारी मिली की वह बिजली विभाग में काम करता है।

आरोपी की तलाश शुरू

इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोतीपुर थाने को अविलंब जांच कर कारवाई करने को कहा गया है। आरोपी मोतीपुर का ही है। वह अक्सर पीड़िता के साथ छेड़खानी करता था। पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है। जब भी वह कोचिंग जाती तो रास्ते में उसके साथ अभद्र व्यवहार भी करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.