Breaking News

भोजपुरी फिल्मों में काम करेंगी अभिनेत्री संचिता बसु:तेलुगु फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ रिलीज होने के बाद भागलपुर पहुंची

भागलपुर की बारहवी की छात्रा संचिता बसु अब फिल्मी सितारा बन चुकी है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ 2 सितंबर को रिलीज हुई। जिसके बाद संचिता अपने घर भागलपुर पहुंची। जहां वो मीडिया के सामने मुखातिब हुई। संचिता तेलुगु फिल्म करने के बाद काफी खुस नजर आई। संचिता की अगली फिल्म तमिल में आ रही है। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। संचिता ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम करने की ईक्षा जताई है।हालांकि संचिता ने कहा कि भोजपुरी फिल्म में उन्हें अच्छी रोल मिली तब ही काम करेंगी।

संचिता ने इस दौरान भागलपुर के लोगो को धन्यवाद दिया,उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के साथ साथ मेरे शहर के लोगो का भी मुझे आशीर्वाद मिला है। संचिता बताती है कि भागलपुर जैसे छोटे शहर से फिल्मी पर्दे पर जाना उनका सपना था। जो कि पूरा हो गया। संचिता ने बताया कि वो आगे बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम करने की चाह रखती है।

15 सेकेंड के लिप्सिंग ने दिलाई दो घंटे के मूवी में अहम रोल

संचिता बसु ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टर बनना था। उन्होंने इसकी शुरुआत टिक टॉक पर विडियो बनाकर कर दी। उन्होंने बताया कि उसमे वो कमरे पर कैसी दिखती है ये देखने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया था। 15 सेकेंड की लिप्सिंग वाली विडियोज ने दो घंटे की फिल्म में अहम रोल दिलवा दिया। संचिता कहती है कि बिहार से होने के बावजूद तेलेगु में डायलॉग्स बोलना कठिन रहा। लेकिन वो तेलेगु के डायलॉग्स को अंग्रेजी में कन्वर्ट कर याद करती थी। फिर शूटिंग में डायलॉग बोलती थी।

इस दौरान संचिता ने बातचीत के दौरान अपने फिल्म के डायलॉग्स को तेलुगु और हिंदी दोनो भाषाओं में कहा। सचिता ने इस दौरान छोटे छोटे बच्चो के साथ अपने फिल्म के गानों पर जोरदार ठुमके भी लगाए। वही अपने दोस्तो के साथ संचिता ने रील्स भी बनाया। इस दौरान संचिता के मां और पिता के चेहरे पर खुशी देखने को मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.