Breaking News

अब इंदौर की तरह साफ दिखेगा पटना, अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा- नगर निगम ने कर ली तैयारी

पटना के नगर निगम मुख्यालय में अभिनेता एवं पटना नगर निगम के गुडविल एंबेसडर संजय मिश्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। नगर निगम की साफ-सफाई पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया अपने शहर को साफ सुथरा रखना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। लेकिन यह जिम्मेदारी लोग बखूबी नहीं निभाते हैं। आखिर हम लोग अपने शहर को साफ सुथरा क्यों नहीं रख पाते हैं। सरकार के तरफ से शहर सुरक्षित स्वस्थ को लेकर योजनाएं चलाई जाती है। लेकिन आप अपने शहर में गंदगी फैलाते है। अगर आपके पास कचङा होता हैं तो आप उसे फेंक देते हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया यह सब की जिम्मेदारी होती है। अगर हम अपने शहर से बाहर जाते हैं तो वहां पर यह देखते हैं। अगर आप लंदन जा रहे हैं तो आप गंदगी नहीं फैला सकते हैं।

बिहार के बात कर ले तो यहां पर लोगों का ऐसा मेंटलिटी है। कि घर का कचरा भले ही रोड पर नजर आए लोग आसपास फैला देंगे लेकिन कूड़ेदान में नहीं डाल सकते हैं तो आपका शहर तभी साफ सुथरा रहेगा जब आप खुद इन सब आदतों को सुधार नहीं करेंगे। सरकार लाख योजनाएं चला ले फिर वह कचरा फैलाने से बाज नहीं आते हैं। इस वजह से नगर निगम की तैनाती हमेशा रहेगी नगर निगम सफाई के प्रति काफी ध्यान देगा सफाई कर्मी रहेंगे ताकि हमारा शहर साफ और सुरक्षित रहे।

संजय मिश्रा ने कहा मेरा सपना है। अपना शहर भी इंदौर जैसे शहरों में शुमार हो। इंदौर काफी साफ सुथरी जगह है। जहां पर लोग काफी डिसिप्लिन और कचरा मुक्त शहर के नामों में से एक है। और ऐसा पटना भी होना चाहिए पहले से काफी सुधार हुआ है। लेकिन अभी उन लोगों को थोड़ी समझदारी बरतने की जरूरत है। साफ और सुरक्षित शहर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा तो क्यों ना हम पटना को भी साफ-सुथरी शहरों में से एक देखें। साथ यह भी कहा कि इस बार जब मैं पटना में आया हूं तो सड़कें काफी साफ-सुथरी चमकदार नजर आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.