Breaking News

जुम्मे की नमाज पर बिहार विधानसभा में हंगामा, जानें..

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज दसवां दिन है. शुक्रवार को सदन के 10वें दिन विधानसभा में जुम्मे की नमाज को लेकर जमकर हंगामा हुआ. वेल में आकर AIMAM सदस्यों ने हंगामा किया. वहीं लेफ्ट के विधायक महबूब आलम और AIMIM विधायक अखतरुल ईमान वेल में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. जुम्मे की नमाज को लेकर समय में आज बदलाव को लेकर मुस्लिम विधायकों ने हंगामा किया.

दरअसल बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने आज जुम्मे की नमाज को लेकर समय में बदलाव कर दिया. हमेशा शुक्रवार को 12:30 बजे जुम्मे के दिन अवकाश कर दिया जाता था. लेकिन आज समय बढ़ा दिया. जिस पर स्पीकर का कहना है कि समय कम रहने की वजह से ऐसा किया गया है. विजय सिन्हा ने कहा कि जिनको नमाज पढ़ना है वो जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस सदस्य विजय शंकर दुबे ने कहा कि जुम्मे के दिन 12.30 बजे तक ही सदन चले.

इससे पहले सदन में लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के अवमानना का मामला विपक्ष और पक्ष के विधायकों ने उठाया. सरकार की तरफ से जवाब नहीं आने को लेकर स्पीकर से बदतमीजी मामले पर विधानसभा में बीजेपी-आरजेडी ने फिर हंगामा किया. राजद विधायक ने सदन में कहा कि आसन से नियमन होने और सरकार की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन के बाद भी डीएसपी व थानेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई. राजद विधायक के साथ भाजपा विधायक भी खड़े हो गए और खूब हंगामा किया. भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सवाल उठा दिया कि लखीसराय वाले मामले में अब तक सरकार की तरफ से जवाब नहीं आया है.

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत का असर सदन में भी देखने को मिला. दसवें दिन भाजपा के कई विधायक गेरुआ वस्त्र धारण करके विधानसभा में पहुंचे. बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक अब बीजेपी की लहर दिख रही है. यूपी के चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. इससे विरोधियों में घबराहट है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.