पटना में बुधवार को 1273 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 1220 नए संक्रमित हैं। जबकि 53 की फॉलोअप जांच हुई है। पटना के रहने वाले 965 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि 255 बाहर के हैं, जो पटना में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में 4063 नए मामले आए हैं। अब एक्टिव मामलों की संख्या 30481 हो गई है। नए संक्रमण में पटना देश के शहरों में 19 नंबर पर पहुंच गया है। 15 जनवरी को बिहार 9वें नंबर पर था। बिहार में संक्रमण की दर 2.71% है। पटना में सबसे अधिक 999 मामले आए हैं। समस्तीपुर में 296 और पूर्णिया में 218 नए मामले आए हैं। पटना का संक्रमण दर 12.36% है। पटना एम्स में 2 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक की उम्र 62 और एक की 56 साल है। मृतकों में एक बक्सर और लखीसराय का रहने वाला था। पटना एम्स में 20 नए संक्रमित भर्ती हुए हैं, कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है। 24 घंटे में एम्स से 14 डिस्चार्ज हुए हैं।
इधर, बिहार में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर घटने का सरकार ने दावा किया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को कहा, ‘ट्रेंड बता रहा है कि कोरोना के मामलों में अब कमी आ रही है। हालांकि, विभाग दो-तीन दिनों तक संक्रमण के मामलों का और आकलन करेगा। इसके बाद ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है, लेकिन लोग सर्तक रहें, ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है।’

दूसरी तरफ इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान (IGIMS) में दूसरे चरण में 40 सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग हुई। इसमें सभी 40 सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसमें 22 सैंपल पटना के और 18 सैंपल आठ जिलों के थे। ये सभी सैंपल 1 से 11 जनवरी के बीच लिए गए थे। जिन लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है उसमें शहर के कई VVIP, राजनेता, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, IGIMS के सात डॉक्टर शामिल हैं। IGIMS के कुछ मरीजों में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की उम्र 14 साल से लेकर 70 साल के बीच है।
24 घंटे में 6 लोगों की मौ’त
राज्य में कोरोना के नए मामले तो कम हुए, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। 24 घंटे में राज्य में 6 लोगों की मौत हुई है। पटना AIIMS में 16 साल के किशोर और 30 साल के युवक सहित 4 मौत हुई, जबकि PMCH में दो मौत हुई है। वायरस का ट्रेंड लगातार बदल रहा है, ऐसे में सरकार ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि, 24 घंटे में 3,786 लोगों की कोरोना से रिकवरी को राहत बताया जा रहा है।
1.54 लाख जांच में 4,551 संक्रमित
मंगलवार को 1,54,010 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 4,551 नए संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की संक्रमण दर 2.6% है। वहीं पटना में 8,975 लोगों की जांच में 1218 नए मामले आए हैं। पटना की संक्रमण दर राज्य में सबसे अधिक 13.57% है।

संक्रमण की दर से 36 गुणा अधिक रिकवरी रेट
रिकवरी रेट संक्रमण की दर से 36 गुणा अधिक है। संक्रमण की दर 2.6% है, जबकि रिकवरी रेट 94.21% है। अब तक राज्य में कुल 7,95,204 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7,49,175 लोग ठीक हुए हैं। संक्रमण की चपेट में आकर अब तक 12,145 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में मौजूदा समय में कुल 33,883 एक्टिव मामले हैं।
नए संक्रमण के टॉप 5 जिले
पटना – 1218
समस्तीपुर – 399
पूर्णिया – 192
बेगूसराय – 192
दरभंगा – 157
एक्टिव मामलों के टॉप 5 जिले
पटना – 11337
मुजफ्फरपुर – 1755
समस्तीपुर – 1446
मुंगेर – 1346
दरभंगा – 1216



Leave a Reply