BIHARBreaking NewsSTATE

ज’हरीली श’राब कां’ड में अब छह लोगों की मौ’त, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मुख्य धंधेबाज समेत 10 को भेजा जेल

कांटी प्रखंड के सिरसिया और बरियारपुर में जहरीली श’राब कां’ड मामले में ‘मौ’त का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। आज कृष्णनंदन झा (35) ने भी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। उसके शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमाॅ’र्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। स्थानीय हरेश कुमार ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। ज’हरीली श’राब के सेवन से ही मौ’त की आशंका जाहिर की गई है। क्योंकि मंगलवार को भी कृष्णनंदन भी बेचैन हो गए थे। उन्हें भी आंख से कम दिखने लगा था। इसके बाद परिजन ने ब्रह्मपुरा स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आज उनकी मौत हो गई है।

इधर, DSP वेस्ट अभिषेक आनन्द ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू समेत 10 को जेल भेजा गया है। ये सभी देसी शराब के कारोबारी हैं। गुड्डू ने ही देसी शराब बनवाई थी। इसके सेवन से मौत की बात जांच में सामने आई है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जेल जाने वालों में गुड्डू के अलावा मनोज कुमार, लिखारी चौधरी, किशन कुमार, सोनेलाल, होरिल, रामकिशोर, महादेव, आमोद और सुखेर साह शामिल है।

अहियापुर से 3 महिला तस्कर समेत चार गिरफ्तार

इधर, अहियापुर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ 3 महिला तस्करों समेत 4 को गिरफ्तार किया है। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। जेल जाने वालों में उमेश सहनी, इन्द्रासन देवी, रागिनी देवी और पूजा देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.