Breaking News

MUZ : बिना हेलमेट पहने लोगों को गुलाब का फूल देकर अभिनंदन करते हुए यातायात नियम का पालन करने की अपील

दिनांक 3/2/2024 को जिला पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश अनुसार भारत स्काउट और गाइड मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय में नेत्र जांच शिविर मे लोगों को प्रेरित कर सहायता किया एवं रोको टोको कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न चौराहा पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग मोटरसाइकिल चलने वाले को हेलमेट पहने हेतु जागरूक करते हुए यातायात नियम का पालन करने को कहा गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व नवनीश कुमार जिला संगठन आयुक्त मुजफ्फरपुर के द्वारा किया गया एवं बिना हेलमेट पहने लोगों को गुलाब का फूल देकर अभिनंदन करते हुए यातायात नियम का पालन करने की अपील की.

इस कार्यक्रम में पीयूष कुमार, मयंक कुमार,प्रियांशु कुमार, सत्यम कुमार अमित कुमार गौतम कुमार सुमित कुमार अवनीश कुमार अभिराज कुमार इत्यादि ने भी आम जनों को जागरूक करने का कार्य किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.