मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अंडी गोला, स्थित प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी से संबद्ध महिला जन आयोग द्वारा महिला अधिकार संवाद किया गया। यह संवाद कार्यक्रम महिला जन आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता कुशवाहा के अध्यक्षता में हुई।

जहां संवाद को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सीमा कुमारी ने बताया कि आर्थिक आधार पर महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए महिला अधिकार संवाद किया गया हैं। आजादी का 75वां वर्ष बाद भी पुरुष सत्तात्मक व्यवस्था में आधी आबादी महिलाएं आज भी हक अधिकार से कोसों दूर हैं।


वहीं महिला जन आयोग की प्रदेश अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि आजादी के तुरंत बाद ही महिलाओं को आधा हक मिल जाना चाहिए था लेकिन पुरुषवादी सत्ता महिलाओं को गरीबी आधार पर आरक्षण लागू नहीं कर महिलाओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया।


इनके साथ ही महिला जन आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता पटेल ने कहा कि महिलाओं को भी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेस होते वक्त आर्थिक आधार पर आरक्षण न मिले और जातिगत आरक्षण देने का मांग उठाया था और बिल को स्थगित कर दिया गया था।


महिलाओं को जाति में बांटने की साजिश नहीं होने देंगे क्योंकि महिलाओं को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया गया तो कमजोर वर्ग के महिलाएं लोकसभा विधानसभा एवं विभिन्न संस्थाओं में योगदान दे पाएगी नहीं तो महिलाओं को जातिगत आरक्षण मिलने से उद्योगपति, पूंजीपति एवं नेताओं के अमीर घर के महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अनिता कुमारी, सीमा कुमारी, ममता कुमारी,सुमन कुमारी, अंशु कुमारी, पूनम मिश्रा, संगीता देवी, अंजू कुमारी, रोशनी कुमारी, नेहा कुमारी, आयुषी, नीतू कुमारी, गुड़िया कुमारी,

सुनैना देवी, गीता साह, शिवानी कुमारी, रीना भारती, अनीता देवी, संजू देवी, पिंकी देवी, दीपा देवी, मूर्ती देवी, बबीता देवी, सारिका सर्राफ, अनु प्रिया, बेली देवी ने अपने विचार रखें। वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिवा सिंह ने किया।

