लंगट सिंह कॉलेज में प्लेसमेंट कंपनी एएमएस द्वारा बीसीए और बीबीए के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी द्वारा रिलायंस डिजिटल, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी सहित अन्य कंपनियों के लिए विभिन्न जॉब रोल में इंटर्नशिप और नौकरी के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया।

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा इस कैंपस ड्राइव से कॉलेज के छात्रों का जहां मनोबल बढ़ेगा वहीं उन्हें नौकरी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के व्यवहारिक पहलुओं को जानने समझने का मौका मिलेगा।

प्रो राय ने कहा कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों में कॉलेज प्रशासन का मुख्य जोर छात्रों के स्किल डेवलेपमेंट, उनके संबंधित विषय में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने, ऑन जॉब ट्रेनिंग और उनके इंटर्नशिप पर है ताकि छात्र पाठ्यक्रम पूरा होने के साथ ही अपने क्षेत्र में काम करने के तकनीकी, व्यवहारिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि उसी कड़ी में कंपनी के सहयोग से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। अनुभव और रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करते हैं, जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

यह प्लेसमेंट ड्राइव कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने और उनके कौशल को निखारने में सहायक सिद्ध होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में सभी चयन प्रक्रिया में कुल 80 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें 10 का अंतिम रूप से चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ।

मौके पर प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुंजेश कुमार, कंपनी प्रतिनिधि साकेत रंजन, मो मेराज, सैयद जाहिर अब्बास, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम, चिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।