दरभंगा: बिहार दरभंगा के रहने वाले राकेश कुमार बीपीएससी शिक्षक हैं. जिले के मध्य विद्यालय ढंगा किरतपुर में इनकी ड्यूटी लगी है.

राकेश कुमार रोज कुशेश्वर स्थान के चतरा गांव से अपने किराये के मकान से स्कूल जाते थे, लेकिन बीते मंगलवार 8 अप्रैल को वे स्कूल नहीं पहुंचे.

स्कूल के प्रधानाचार्य काफी देर इंतजार करने के बाद राकेश कुमार को कॉल किए लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ बताया. इसके बाद फिर कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर कॉल किया गया लेकिन कॉल नहीं लग पाया. इसके बाद प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने परिजनों को इसकी जानकारी दी.

परिजनों को सारा माजरा समझ में आ गया, क्योंकि बीपीएससी शिक्षक बहाली के बाद कई ऐसे शिक्षक हैं जिनका अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करा दिया गया है. परिजनों को भी इसी बात की आशंका होने लगी. परिजन इसके बारे में पता लगाने लगे. परिजनों का शक यकीन में बदल गया.

शिक्षक के बहनोई अशोक कुमार यादव ने पुलिस में साले का अपहण की प्राथमिकी दर्ज करायी और पकड़ौआ विवाह की आशंका जतायी. बताया कि राकेश कुमार मंगलवार सुबह 6 बजे स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में 6 की संख्या में आए लोगों ने उनका अपहरण कर लिया.

बहनोई ने बताया कि बीते माह में लड़की के मामा ने शादी के लिए धमकी दी थी. दरअसल, फरवरी में लड़की वालों ने शादी के लिए स्कूल में जाकर शिक्षक को देखा था. शिक्षक के पिता नहीं है इसलिए इनके बहनोई ही सारा देखभाल करते हैं. बहनोई भी राकेश कुमार के लिए उक्त लड़की दो देखने गए थे.


