Breaking News

पटना में मंत्री के लॉन में आराम फरमाता मिला सांप, जनक राम के बंगले पर मचा हड़कंप

पटना में शुक्रवार को खान-भूतत्व मंत्री जनक राम का बंगले पर पांच फीट लंबा सांप निकल गया। मंत्री जी उस समय घर पर ही थे। लॉन में आराम फरमाते सांप को देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। हंगामे के बीच सांप भी इधर-उधर भागने लगा। तब वन विभाग को सूचना दी गई। किसी तरह सांप को पकड़ा गया और वन-विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए।

दरअसल, ये पटना के सबसे VVIP इलाके पोलो रोड की घटना है। 6 पोलो रोड बिहार के खान भूतत्व मंत्री जनक राम का आवास है। उनके लॉन में एक पांच फीट का सांप आराम फरमाता हुआ नजर आया। जब सबकी नजर सांप पर पड़ी तो हल्ला मच गया। कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। उस समय मंत्री जी घर पर ही थे। हंगामे से सांप भी हरकत में आ गया और पहले तो घर के अंदर भागने लगा।

मंत्री के लॉन में सांप आराम फरमाता हुआ नजर आया।

मंत्री के लॉन में सांप आराम फरमाता हुआ नजर आया।

लोग उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। वह घर के अंदर से होता हुआ गेट के बाहर आ गया। तब तक मंत्री जनक राम के आवास से वन विभाग के लोगों को बुला लिया गया था। वन विभाग के एक अधिकारी ने किसी तरह उसे पकड़ा। आवास के बाहर से उसे रेस्क्यू कर विभाग के कर्मचारी अपने साथ ले गए।

खान भूतत्व मंत्री जनक राम (फाइल फोटो)।

खान भूतत्व मंत्री जनक राम (फाइल फोटो)।

इस इलाके में अक्सर इस तरह के जीव-जंतु निकल आते हैं। वजह ये है कि इसके पीछे एयरपोर्ट का परिसर है। इसके चारों तरफ बड़े-बड़े घास उगे हुए हैं। वहीं, ठीक उसके बगल में पटना जू का भी परिसर शुरू होता है। जो पूरी तरह से जंगली इलाका है।

पांच फीट के इस सांप को वन विभाग के कर्मचारी ले गए।

पांच फीट के इस सांप को वन विभाग के कर्मचारी ले गए।

ऐसे में आए दिन इस तरह के जीव-जंतु दिख जाते है। इस इलाके में जो मंत्री आवास बनाए गए हैं वो भी काफी बड़े-बडे़ बनाए गए है। ऐसे में कही ना कही से इस तरह के जानवर आ जाते हैं। हालांकि, जब भी इस तरह की घटना होती है वन विभाग के कर्मचारी पहुंच कर रेस्क्यू करते हैं।

देश में 276 सांप की प्रजातियां

ह्यूमन फोर एनिमल सोसाइटी के मुताबिक विश्व में सांप की 2500 से 3000 के बीच प्रजातियां पाई जाती हैं, इसमें से भारत में सांप की 276 प्रजाति हैं। सांप के बारे में यह जरूरी बातें:

1 लोगों में भ्रम है कि सांप बीन की धुन पर नाचते हैं। ऐसा नहीं है सांपों के कान नहीं होते वह सिर्फ बीन को देखकर हिलता है। 2 सांप में स्तन ग्रंथि का अभाव होता है। इनमें दूध को पचाने वाली पाचन कोशिकाएं नहीं पाई जाती। इसलिए वेे दूध का सेवन नहीं करते।

भारत की ये खतरनाक प्रजातियां

  • इंडियन कोबरा: भारत में पाए जाने वाला इंडियन कोबरा सभी सापों में सबसे जहरीला सांप है। नाग के काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। वयस्क नाग की लंबाई 1 मीटर से 1.5 मीटर (3.3 से 4.9 फीट) तक हो सकती है.
  • इंडियन क्रैट: इंडियन क्रैट के एक बार काटने से 60 लोगों की जान जा सकती है। खतरनाक सापों में से एक है। इस सांप की 12 प्रजातियां हैं।
  • रसेल वाइपर: रसेल वाइपर वैसे तो यह इंडियन क्रैट से कम जहरीला होता है। भूरे रंग का होता है और काले रंग के गोल धब्बे होते हैं।
  • करैत: करैत सांप पतला और काले रंग का होता है। काले रंग व चमड़ी पर सफेद रंग की धारी होती है। करैत जहरीला सांपों में से एक है।
  • स्केल्ड वाइपर: इस सांप की लंबाई छोटी होती है पर इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है और इसका असर भी घातक और जानलेवा होता है।
  • धामिन: यह सांप विषैला नहीं होता। यह सांप अपने पूंछ से ही हमला करता है। ये अपने मजबूत शरीर से लोगों को जकड़ने में भी सक्षम है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.