Breaking NewsNational

इसरो ने लॉन्च किया पहला सैटलाइट, अंतरिक्ष में फिट हो जाएगी भारत की ‘आसमानी आंख’

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) (इसरो) दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया. इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों (Satellites) को लॉन्च किया. यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से किया गया है. इसमें से 9 अंतरराष्ट्रीय उपग्रह हैं, जबकि एक भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) है. प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुक्रवार को शुरू हो गई थी.

इस लॉन्‍च में प्राइमरी सैटलाइट EOS01 एक रेडार इमेज‍िंग सैटलाइट (RISAT) है. यह अडवांस्‍ड रिसैट है जिसका सिंथैटिक अपरचर रेडार बादलों के पार भी देख सकेगा. इन सभी सैटेलाइट को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक कॉमर्शियल एग्रीमेंट के तहत लॉन्च किया गया है. इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि सैटेलाइट ‘EOS-01’, अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट की एक एडवांस्ड सीरीज है.

इस सैटेलाइट की मदद से किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रखी जा सकेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.