BIHARBreaking NewsEDUCATIONPATNASTATE

बिहार बोर्ड: क’ड़ी निगरानी में इंटर परीक्षा आज से शुरू, परीक्षार्थियों के जूते उतरवा कर हो रही चेकिंग, देखें…

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी। पहली में भौतिकी और दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास की परीक्षा होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। बिहार बोर्ड ने परीक्षा का दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका पालन करने की हिदायत दी है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दस मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। यानी प्रथम पाली 9.30 बजे शुरू होगी, इसके लिए 9.20 तक प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी पाली 1.45 से शुरू होगी, इसके लिए प्रवेश 1.35 बजे तक ही मिलेगा।परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर नहीं आएं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जो परीक्षार्थी जूता-मौजा में आएंगे, उन्हें उतारना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और कलम के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और निर्देश को समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

मुख्य पृष्ठ पर तय स्थान को ही भरें

उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर परीक्षक के लिए भी जगह छोड़ी गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थी के लिए तय जगह पर ही विवरण भरें। परीक्षार्थी के लिए मुख्य पृष्ठ के बायें और दायें भाग में जगह दी गई है। बायें भाग में क्रम संख्या एक से चार तक और दायें भाग में क्रम संख्या नौ से 13 तक परीक्षार्थियों को भरना है। उत्तर पुस्तिका के बीच वाले या मध्य भाग को परीक्षार्थी को नहीं भरना है। बोर्ड की मानें तो अगर कोई परीक्षार्थी बीच वाले भाग के साथ किसी तरह की छे’ड़छा’ड़ करेंगे तो उनके उस विषय का परीक्षाफल रद्द कर दिया जायेगा।

अंदर के पृष्ठ पर दायीं तरफ न लिखें
उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर सबसे दायीं तरफ परीक्षक के लिए जगह छोड़ी गई है। इस पर अंक दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षार्थी इस भाग में कुछ नहीं लिखें। इस हिस्से में कुछ भी लिखने पर परीक्षाफल रुक सकता है। बायीं तरफ की चौथाई में प्रश्न संख्या लिखें और बीच वाले भाग में उत्तर। अंदर के पृष्ठ पर कहीं भी अपना रौल नंबर, रौल कोड, नाम, स्कूल का नाम और परीक्षा का स्थान ना लिखें।

काले-नीले बॉल पेन से भरें ओएमआर
हरेक विषय में पचास फीसदी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। इसके जवाब ओएमआर उत्तर पत्रक पर देना है। ओएमआर उत्तर पत्रक में परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र के सेट कोड को लिखेंगे और साथ में काले या नीले बॉल पेन से उसे भरेंगे। साथ में परीक्षा केंद्र का नाम भी भरेंगे।

बाहर लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
13 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा में प्रदेश भर से 12 लाख पांच हजार 390 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्र और छह लाख 56 हजार 654 छात्राएं हैं। प्रदेश भर में 1283 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। पटना जिले में 71 हजार 283 परीक्षार्थियों के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। हर केंद्र पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट यानी जोनल, सब जोनल और सुपर जोनल स्तर पर नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती है। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी रहेंगी।

इन बातों का परीक्षा हॉल में रखें ध्यान
– उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद प्रवेश पत्र में दिये गये विवरण का मिलान कर लें।
– उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ के बायें भाग में परीक्षार्थी को केवल विषय का नाम और उत्तर देने वाले भाषा का नाम लिखना है।
– उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ के दायें भाग में केवल प्रश्नपत्र के सेट कोड को दिये गये बॉक्स में लिखें।
– उत्तर पुस्तिका के क्रम वाइज पेज की गिनती जरूर करें। उत्तर पुस्तिका 16, 24 और 32 पेज की होगी।
– उत्तर पुस्तिका में अंदर के पृष्ठ पर कहीं भी अपना रौल नंबर, रौल कोड, नाम, स्कूल का नाम और परीक्षा का स्थान न लिखें।
– कॉपी के पन्नों को न मोड़ें। फाड़ें भी नहीं।
– प्रश्न पत्र में दिए गए संख्या के अनुसार उत्तरों की संख्या लिखें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.