BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के गायघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर किया पौधारोपण

गायघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर किया पौधारोपण

Repoted by Deepak

गायघाट। भाजपा नेताओं ने एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया।प्रखंड के केवटसा बलदेव सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित वृक्षारोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। कहा कि प्रखंड क्षेत्र हरियाली की वजह से ही राज्य के अन्य प्रखंडों से ज्यादा वर्षा वाला क्षेत्र है। यहां अन्य क्षेत्रों के अलावे कम गर्मी व कम ठंड पड़ता है।

ज्यादा वर्षा होने के कारण इस क्षेत्र को राज्य का चेरापूंजी भी कहा जाता है।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुंवर ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। वहीं लोगो ने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सभी समस्याओं का एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान मुहिम के तहत 71 पौधे लगाए हैं। इस दौरान वृक्षारोपण के लिए आए गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इस मौके पर युवाा र्मोचा अध्यक्ष रंजन कुमार, मत्सजीव र्मोचा अध्यक्ष शंकर सहनी,शशिरंजन राय, दुखा दास, शम्भु सिंह, रोहित कुमार, अंकित कुमार ,संजीव कुमार, सुरज साह, संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.