Breaking News

मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के बेटे का अपहरण मामला:5 साल से रेंट पर रहता था रवि, VPN मोड लगाकर मांगी थी 30 लाख की फिरौती

मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी डॉ एसपी सिंह के 27 वर्षीय बेटे विवेक के अपहरण करने के बाद रवि ने वीपीएन मोड, व्हाट्सएप एवं गूगल एप द्वारा 30 लाख रुपया फिरौती की मांग की थी। विवेक के किडनैप होने के बाद कुछ घंटे तक उसके परिवार के साथ ढाढस भी बांधता रहा। लेकिन, जब पुलिस ने उसे उठाया तो मामला खुलने लगा।n

इसी बीच रवि के साथियों ने जब कॉल कर कहा की आप मेरे बच्चे को छोड़ो तो मै आपके बच्चे को छोडूंगा, तो मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद रवि समेत 4 युवकों की गिरफ्तारी होती है। किडनैपिंग में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद किया जाता है।

गिरफ्तारी के बाद डॉ ने कहा की रवि कांटी में ही एनटीपीसी में ही एसी ऑपरेटर है। उनके मकान में वह पिछले 5 सालों से किराए पर रहा था। जैसे-जैसे समय बितता गया रवि परिवार में घुलता चला गया। वह परिवार से पूरी तरह वाकिफ था। उसे घर में खाना भी खिलाते थे। बेटे विवेक से भी उसकी दोस्ती हो गई।

लेकिन, रुपए की लालच में उसने बेटे को ही किडनैप करने की साजिश रच डाली। उसे बैंक का लोन क्लियर करने के अलावा अधिक रुपए चाहिए थे। विवेक आसान शिकार था। इसी बात का फायदा उठाकर उसे निशाना बनाया गया। रवि मूल रूप से अरवल का रहने वाला है।

वर्तमान में वह सत्संग नगर में किराए पर रह रहा है। उसी ने साजिश रच कर विवेक को घर से रेस्टुरेंट में पार्टी देने के बुलाया। झूठ बोला कि उसका फलदान हुआ है। उसके खुसी में वह कांटी स्थित एक रेस्टुरेंट में पार्टी कर रहे है। जिसमे सभी दोस्तों को आना है। उसी पार्टी में शामिल होनें के लिए विवेक कांटी स्तिथ एक रेस्टोरेंट में गया था।

लेकिन, रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले फ्लाई ओवर पर अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। पार्टी में नहीं पहुंचने पर उसके साथियों ने उसे कॉल किया। लेकिन नंबर स्विच ऑफ आया। फिर उसके घर के नंबर पर कॉल कर विवेक के नही आने की सूचना दी। जिसके थोड़ी देर बाद ही विवेक के अपहरण होने का कॉल आया।

इस पर थाने को सूचित किया गया। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया। इसमें 30 लाख फिरौती मांगी जाने की बात कही जा रही है। फिरौती नही देने पर अंजाम बुरा भुगतने की भी बात बोली गई है। विवेक की मां ने बताया की पुलिस की जांच के दौरान आरोपी रवि पर शक हुआ। जिसके बाद उसे देर रात करीब साढ़े 12 बजे उठाया गया। उसके उठाने के बाद परिजनों को कॉल आया की आप मेरे बच्चे को छोड़ो मैं आपके बच्चे को छोडूंगा। फिर उसी ने कॉल कर आरा में बेटे की होने की बात कही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.