Breaking News

572 करोड़ का बजट पास:मुजफ्फरपुर में महिलाओं के लिए पिंक व ई-टॉयलेट बनेंगे, जलजमाव से निजात के लिए संप हाउस

वार्ड पार्षदों के डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में 572 कराेड़ का बजट पास हुआ। इसमें महिलाओं की सुविधा के लिए पांच कराेड़ की लागत से शहर में ई-टॉयलेट व पिंक टाॅयलेट बनेंगे। शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत तीन ड्रेन स्क्रीनिंग व संप हाउस बनाए जाएंगे। इसके अलावा पहली बार बजट में तकरीबन 12 साै दैनिक वेतनभाेगी कर्मियों के बीमा का प्रावधान किया गया। बजट स्वीकृति के लिए बैठक से पहले जमकर प्रेशर पाॅलिटिक्स हुई। सभा भवन में मेयर, स्टैडिंग मेंबर व नगर आयुक्त पदाधिकारियाें के साथ बैठक रहे जबकि बाहर नगर विधायक विजेंद्र चाैधरी ने 40 पार्षदाें के साथ विराेध-प्रदर्शन किया।

काफी मान-मनाैव्वल के बाद बैठक शुरू हुई। हालांकि, ज्यादातर पार्षदाें के विराेध की वजह से 11 कराेड़ से निगम के प्रस्तावित प्रशासनिक भवन पर अड़ंगा लग गया। मेयर निर्मला साहू ने कहा कि ई-टाॅयलेट व पिंक टाॅयलेट बनने से खासकर शहर में निकलने वाली महिलाओं काे काफी सुविधा हाेगी। ई-टाॅयलेट व पिंक टाॅयलेट के लिए अगले हफ्ते टेंडर जारी हो सकता है। जलजमाव से निपटने के लिए 50 लाख का इमरजेंसी फंड है। तीन ड्रेन स्क्रीनिंग व संप हाउस का प्रावधान भी किया गया है। निगम कर्मियों के लिए आकस्मिक फंड भी बढ़ाकर 5 कराेड़ किया गया है। लीगल कंसल्टेंट अभिषेक कुमार ने पार्षदाें काे बजट के संबंध में प्रशासन की ओर से जानकारी दी।

नगर विधायक ने दिखाई ताकत, डिप्टी मेयर भी चर्चा से रहीं दूर

निगम चुनाव के बाद नगर विधायक विजेंद्र चाैधरी ने 32 पार्षदाें के साथ हाेने का दावा किया था। अब नगर विधायक ने एक साथ मेयर व नगर आयुक्त काे यह मैसेज दिया कि उन्हें नजरअंदाज कर काेई भी महत्वपूर्ण एजेंडा पास नहीं कराया जा सकता। प्रशासन बजट की काॅपी पार्षदाें काे समय से भेजने में चूक गई। नगर विधायक समेत पार्षदों ने इसे मुद्दा बना लिया।

इसमें संजय केजरीवाल भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, नगर विधायक मान-मनाैव्वल के बाद बैठक में चले गए जबकि संजय केजरीवाल समेत कई नहीं गए। डिप्टी मेयर डाॅ. माेनालिसा भी चर्चा में शामिल नहीं हुईं। बैठक शुरू हाेने से पहले ही नगर विधायक ने पार्षदाें के साथ गेट पर ही माेर्चाबंदी कर दी थी। डिप्टी मेयर डाॅ. माेनालिसा भी पार्षदाें के साथ बाहर बैठ गईं।

मनमानी नहीं चलने देंगे। बाेर्ड व स्टैंडिंग से बड़ा काेई नहीं है। पार्षदाें ने अपनी ताकत दिखाई है। 40 पार्षद विराेध में थे। काेई भी एजेंडा पास कराने के लिए पार्षदाें का समर्थन चाहिए। -विजेंद्र चाैधरी, नगर विधायक

बजट काे लेकर विशेष बैठक आहूत की गई थी। 48 घंटे का इसमें समय हाेता है। यह ड्राफ्ट बजट था। बुधवार काे ही ग्रुप में डाल दिया गया था। 72 घंटे पहले का यह मामला नहीं है। -निर्मला साहू, मेयर

जनहित के मुद्दाें पर आवाज उठाती रहूंगी। 12 घंटे पहले बजट की काॅपी दी गई जिसपर चर्चा करना संभव नहीं था। बैठक की सूचना 72 घंटे पहले नहीं दी गई। इलसिए बैठक अवैध है। -डाॅ. मोनालिसा, डिप्टी मेयर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.