Breaking News

छपरा में दहेज नहीं मिलने से दूल्हा नाराज:रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, घरवालों ने करा दी शादी; बोला- अब क्या कर सकते हैं

छपरा में सोमवार रात ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा। जिसके बाद लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। वहीं, शादी का वीडियो बुधवार से वायरल हो रहा। घटना परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत अंर्तगत भिखारी छपरा गांव की है। इस दौरान प्रेमी ने शादी करने के लिए दहेज की मांग करने लगा। वह कहने लगा कि हम किसी से डरते नहीं हैं। बाद में लड़के को समझा बुझाकर कर शादी के लिए मना लिया गया।n

प्रेमी युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी भारत राम के बेटे कर्ण कुमार के रूप में की गई। कर्ण का परसा थाना क्षेत्र के भिखारी छपरा निवासी वकील राम की पुत्री सोनी कुमारी के साथ पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में सोमवार देर रात वह रात के अंधेरे में सोनी से मिलने पहुंचा था। जहां परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद मंगलवार सुबह दोनों का विवाह करा दिया गया। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। लड़का-लड़की दोनों बालिग बताए जा रहे।

प्रेमी युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी भारत राम के बेटे कर्ण कुमार के रूप में की गई।

प्रेमी युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी भारत राम के बेटे कर्ण कुमार के रूप में की गई।

चार वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग,रात के अंधेरे में पकड़े गए प्रेमी

प्रेमी कर्ण कुमार के बहन की शादी परसा के भिखारी छपरा गांव में मिथुन कुमार के साथ हुई है। ऐसे में कर्ण का सोनी के गांव आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। दोनों का पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। वहीं, सोमवार देर रात पकड़े जाने के बाद लड़की के परिजनों द्वारा आनन फानन में विवाह कर दिया।

विवाह पर रजामंदी पर दहेज के लिए जिद करता रहा प्रेमी

घटना में उस समय रोमांचक मोड़ आ गया जब ग्रामीणों द्वारा विवाह की तैयारी की जा रही थी। शादी के दौरान कर्ण अचानक दहेज की मांग करने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोग और परिजनों द्वारा समझाए जाने के बाद तैयार हुआ। पकड़े गए युवक के परिजनों को बुलाने के लिए कई बार फ़ोन किया गया। लेकिन परिजन विवाह को लेकर तैयार नहीं थे। फ़िलहाल शादी के बाद प्रेमी युगल लड़के के घर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.