दिन के साथ ही रात के तापमान के सामान्य रूप से एक साथ बढ़ने के कारण अब दाेपहर बाद हल्की गर्मी शुरू हाे गई है। छह दिनाें से लगातार धीरे-धीरे हुई वृद्धि के साथ दाेपहर का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक ताे रात का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक हाे गया है। आसमान के साफ रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहने से अगले दाे दिनाें तक पछुआ हवा के चलने के बाद पूर्वा हवा चलने से 23 फरवरी काे आसमान में बादल के छाने की संभावना है। इसके कारण तापमान में वृद्धि का दाैर थम जाने की संभावना है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के बाद रात का तापमान भी सामान्य से अधिक हाे जाने से लाेगाें काे दाेपहर में अब हल्की गर्मी का अहसास हाेने लगा है। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अगले बुधवार काे तापमान में वृद्धि हाेने के साथ ही गुरुवार काे आसमान में बादल छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश हाेने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान के अगले चार दिनाें तक यथावत रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply