मुजफ्फरपुर में दो शातिरो ने बैंक में एक युवक को कागज का बंडल थमाकर 25 हजार रुपए उड़ा लिए। जब तक युवक कुछ समझ पाता, बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक स्तिथ बैंक ऑफ बड़ौदा की है। जहा करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया निवासी धीरज शर्मा बैंक में रुपए निकासी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवक ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाला। पीड़ित युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली। धीरज ने बताया की उसकी बहन की शादी होने वाली है। घर में आज पूजा था। शाम को भोज भी करना था। भोज में करीब 52 हजार रुपए का खर्च था। इसको लेकर वे अपनी मां और चाची के साथ बैंक पहुंचे थे। मां रुपए निकालने चली गई। वे बैंक में ही थे। इसी दौरान दो युवक आया। उसी से कलम लेकर वह फॉर्म भड़ा। फिर, मां को फॉर्म दिया। मां काउंटर पर पैसे लेने गई थी। वह बाहर आया। पानी का बोतल लेकर पानी पीने लगा।
दोनो युवक भी आए और कहा की उनको पैसा जमा कराना है। पैसे ठीक से गिनने नही आते है। आप गिनकर देदो। वह मदद करने के लिए कागज से लपटा हुआ रुपए लिया। इसी बीच मां पैसे लेकर आ गई। वह पैसे लेकर रखने लगा। उसपर युवक ने कहा की आप अपना पैसे दो मैं पकड़ता हूं। मेरा गिन दो। उसने देने से इंकार किया और जैसे ही घूमा। झटके से बदमाश ने पैसे ले लिया। फिर, तेजी से बैंक से बाहर निकलकर भाग निकला। उसने शोर मचाया, लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। उसका कागज खोला तो देखा कि अंदर में रुपए नही थे। एक 5 सौ का नोट था। उसके नीचे बाकी कागज का बंडल था। मामले में सदर थानेदार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
Leave a Reply