Breaking News

जमुई में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौ’त:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

जमुई में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपए नहीं मिलने से नाराज पति एवं ससुराल वालों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतक की ससुराल वाले शव छोड़ कर फरार हो गए। मृतक की पहचान धानोरड्डी गांव निवासी महेंद्र पासवान की पुत्री शोभा देवी के रूप में की गई है।n

छापेमारी में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि शोभा की शादी 6 साल पहले चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव निवासी अनिल पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शोभा को उसके पति अनिल पासवान सहित सभी ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगे। वहीं मृतक के पिता महेंद्र पासवान गरीब होने के कारण एक लाख रुपए नहीं दे पाया। जिस कारण सोमवार की देर शाम शोभा की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर सभी ससुराल वाले फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मृतक के पिता और अन्य सदस्य जब पहुंचे तो सभी आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित चंद्रमंडी थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अनिल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतक के ससुराल वाले सभी फरार हो गए जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता महेंद्र पासवान ने बताया कि दहेज में उसके दामाद व अन्य लोगों द्वारा एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर उसकी बेटी की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि इसको लेकर पहले भी आ स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मामले को निपटाने की कोशिश की गई थी। लेकिन दहेज लोभी एक न माना और उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.