Breaking News

13 फीट ऊंची बनेंगी बजरंगबली की मूर्ति:20 हजार रुपए की लागत से बनाई जा रही प्रतिमा, रुद्रमहायज्ञ में मूर्ति होगी आकर्षण का केंद्र

भागलपुर के तिलकामांझी के प्राचीन दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर करीब 61 मूर्ति बनाई जा रही है। इसमें बजरंगबली की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी। बजरंगबली की मूर्ति करीब 13 फीट ऊंची बनाई जा रही है। इसे बनाने में करीब 15 दिन लगे हैं। इसे 20 हजार रुपए की लागत से दो कलाकार मिलकर इसको तैयार किया है।

40 साल पूर्व हुआ था यज्ञ

इस मंदिर प्रांगण में 40 वर्ष पूर्व यज्ञ हुआ था। लेकिन उसके बाद कभी यज्ञ नहीं हुआ है। इस बार पुनः इसका आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी से 4 मार्च तक यज्ञ होगा। 23 तक सभी मूर्ति को तैयार कर लिया जाएगा।

बजरंगबली की मूर्ति करीब 13 फीट ऊंची बनाई जा रही है।

बजरंगबली की मूर्ति करीब 13 फीट ऊंची बनाई जा रही है।

निकाली जाएगी कलश यात्रा

24 फरवरी को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में करीब 2500 श्रद्धालु शामिल होंगे। बरारी गंगा घाट से कलश भर कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। उसके बाद यज्ञ शुरू किया जाएगा। इधर, मंदिर समिति के सचिव बबलू प्रसाद ने बताया कि बजरंगबली की प्रतिमा करीब 13 फीट ऊंची है, जो आकर्षक का केंद्र बनेगा। पूरे यज्ञ में सबसे ऊंची मूर्ति बजरंगबली की ही रहेगी। शहर के बीचों बीच यह यज्ञ कराया जा रहा है। इसको लेकर काफी भीड़ होने का भी अनुमान है। प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। यज्ञ कुंड बनाकर तैयार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.