Breaking News

बांका पहुंचे भाजपा नेता सम्राट चौधरी:सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री को कल्याण आश्रम में आराम करने का समय आ गया है

बांका में भागलपुर जाने के क्रम में भाजपा नेता सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि अब समय आ गया है मुख्यमंत्री को कल्याण आश्रम में आराम करने का। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी खूब बरसे। इसके साथ ही उन्होने कहा बिहार में कानुन व्यवस्था पुरी तरह से विफल है। आए दिन बिहार में घटनाएं बढ़ रही है।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सोमवार की देर संध्या 8:30 में बांका के अमरपुर प्रखंड में सोमवार को क्षेत्रीय दौरा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के विपक्ष नेता सह भाजपा के वरिय नेता सम्राट चौधरी का क्षेत्र के इंगलिशमोड़ चौंक पर भव्य स्वागत करते हुए फुल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विपक्ष के नेता सह भाजपा के वरिय नेता सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के राज में बिहार में कानुन व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। उन्होने कहा कि भाजपा पुरी मुस्तैदी के साथ देश का विकास कर रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनायेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, प्रशांत कापरी समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजुद थे।

एक सवाल के जवाब में उपेंद्र कुशवाहा का सीधा जवाब नहीं देते हुए उस से बचते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सवाल पर कि 2025 में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार तेजस्वी नहीं होगा ,तो विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को तरजीह नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात को माना जाए कि ललन सिंह के बात को माना जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.