किडनी कांड पीड़िता सुनीता घर से झाड़-फूंक के बाद इलाज के लिए एसकेएमसीएच पहुंची। रविवार को बड़ी माता (चेचक बीमारी के बाद) पूजन के बाद उसे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद फिलहाल सुनीता काे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। सोमवार को उसकी डायलिसिस भी की गई। पीड़िता को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।
अस्पताल प्रशासन सुनीता के स्वास्थ्य संबंधित पल-पल की जानकारियां रख रही हैं। सुनीता के पति अकलू राम ने बताया कि घर से बड़ी माता की पूजा और घर घुमाने के बाद फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया कि सुनीता अपनी मर्जी से घर चली गई थी। उसे फिर से भर्ती करने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया है। बीते शनिवार को महावीरी ध्वजा मेला घूमने के बहाने वह अपने परिजनों के साथ घर चली गई थी।
Leave a Reply