मुजफ्फरपुर मे एक 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी मे डूब गया। घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल की है। जहा छात्रों का समूह मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक छात्र मूर्ति के साथ नदी मे चला गया। छात्रों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।n
स्थानीय गोताखोरों ने नदी से युवक को बाहर निकाला। इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी। हालांकि, अस्पताल जाने के क्रम मे उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद छात्रों ने उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मां चित्कार करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक साहेबगंज का रहने वाला छात्र अविनास कुमार था।
निजी स्कूल के हॉस्टल मे रहकर पढ़ाई करता था
घटना को लेकर छात्रों ने बताया की वे लोग शहर एक निजी स्कूल के छात्र है। अविनाश भी साथ मे पढ़ता था। स्कूल के ही हॉस्टल मे रहता था। हॉस्टल मे सरस्वती पूजा की गई थी। मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे। दादर पुल के समीप वे लोग मूर्ति लेकर नदी ज़ी गए थे। विसर्जन करने के दौरान ही अविनाश नदी मे चला गया। उनलोगो को पता नही चला। जब नदी से बाहर निकले तो वह नही मिला। इसके बाद शोर मचाया गया।
स्थानीय गोताखोरों ने नदी से उसको निकाला। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर जब उसे निकाले तो वह जिंदा था। वह बेहोश था। लेकिन, पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल न ले जाकर SKMCH ले गई। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
Leave a Reply