पटना के बिहटा स्थित कन्हौली मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। गुरुवार दिनदहाड़े 3 अपराधी शॉप में घुसे और हथियार के बल पर 2 KG सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। इन जेवरातों की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम दिया। टायर जलाकर आगजनी की और प्रशासन से खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। आक्रोशित लोग पुलिस से मुआवजे की मांग कर रहे थे।

लोगों को समझाती पुलिस।
ज्वेलरी शॉप के मालिक का कहना है कि ग्राहकों को जेवरात की डिलीवरी देनी थी। सुबह करीब सवा 11 बजे पहले से घात लगाए अपराधी दुकान में घुस गए और बंदूक के बल पर लूटपाट किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिहटा थाने को दी। सूचना मिलने के बाद काफी देर से पहुंची। लोगों का कहना है कि पिछले 3 दिनों से बिहटा के आसपास लूट और अपराध की घटनाएं लगातार घट रही है।

हंगामा करते लोग।
बताया जा रहा है कि गुप्ता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र कुमार गुरुवार को सुबह अपने घर से निकलकर दुकान जा रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि जितेंद्र कुमार अपने हाथ में एक थैला ले रखा था जिसमें लगभग 2 किलो के आसपास सोने के जेवरात थे। जैसे ही जितेंद्र कुमार ने दुकान का एक शटर खोला और दूसरे शटर खोलने की तैयारी में थे, वैसे ही अपराधी दुकान में घुस गए। इसके बाद हथियार के बल पर जेवरात से भरे थैले को लूट लिया। बताया जा रहा है कि छैला को लूटने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से बिहटा की तरफ भाग निकले। दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है।


Leave a Reply