Breaking News

फेसबुक से प्यार…दूसरी शादी के बाद पहचानने से इनकार:बच्चे के साथ मुजफ्फरपुर पहुंची असम की लड़की, बोली- उसी के साथ रहूंगी

फेसबुक से असम की लड़की को बिहार के मुजफ्फरपुर के लड़के से प्यार हो गया। 2016 में दोनों की फेसबुक पर पहचान हुई। 2019 में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी भी कर ली। अब युवक लड़की को पहचानने से इनकार कर रहा है। लड़की का आरोपी है कि उसके पति ने असम में दूसरी शादी कर ली है। इसके चलते वो अब हमें नहीं पहचान रहा है। मैं उसी के साथ रहूंगी। लड़की मुजफ्फरपुर पहुंची हुई है। और न्याय की गुहार लगाई है।

मामला मुजफ्फरपुर नगर थाना का है। मंगलवार को एक महिला न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंच गई। वह असम से आई थी। उसके गोद में एक साल का बच्चा भी था। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। मुजफ्फरपुर के युवक से फेसबुक पर प्यार हुआ था। दोनों ने शादी भी कर ली। एक बच्चा भी है। अब वह पहचानने से इनकार कर रहा है। उसे न्याय चाहिए।

महिला ने बताया की वह मूल रूप से असम की रहने वाली है। शहर के सिकंदरपुर इलाके का संजय से साल 2016 मे फेसबुक पर दोस्ती हुई। संजय अक्सर काम के सिलसिले मे असम आता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वह जब भी आता तो उससे मिलता था। जैसे-जैसे नजदीकियां बढ़ी युवक का महिला के घर पर आना जाना होने लगा। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों मंदिर मे पहुंच गए। महिला अपने माता पिता को जानकारी दिए बिना साल 2019 में युवक से शादी कर ली।

10 से 15 दिन रूकता, फिर चला जाता

शादी के बाद महिला ने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद महिला के घर वालों ने भी संजय को अपना लिया। महिला ने कहा कि शादी के बाद संजय चेन्नई से आने जाने लगा। 6 महीनों पर वह आता था। 10 से 15 दिन उसके यहां रूकता, फिर चला जाता। इसी बीच युवक ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक का दुकान खोल रहा है। फिलहाल वहीं रहूंगा। जब सब कुछ ठीक हो जाएगा तो तुमको भी बुला लूंगा।

इसके बाद से वह पहचानने से इनकार कर रहा है। पुलिस से अपील है कि मुझे और मेरे बच्चे को न्याय दिलवा दें। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.