Breaking News

सासाराम में बिहार की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा:111 फीट ऊंची प्रतिमा को बनाने में लगे 5 साल; 7 नवंबर को होगा लोकार्पण

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पूर्वी छोर पर स्थित पायलट बाबा धाम में भगवान शिव की 111 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार है। यह बिहार में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। कन्क्रीट के बने इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग पांच साल लगे हैं। कुशल मूर्तिकारों की टीम ने इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है। पुराने जीटी रोड यानी सासाराम-डेहरी लिंक रोड से गुजरते समय यह प्रतिमा दूर से ही नजर आती है।

मंदिर और प्रतिमा का निर्माण पायलट बाबा ने कराया गया है। यह अपने निर्माण काल से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रतिमा का लोकार्पण समारोह 7 नवंबर को होना है, जिसमें बाबा रामदेव समेत देश के कई प्रसिद्ध संत भाग लेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन विभाग अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

त्रिशूल की ऊंचाई लगभग 60 फीट है।

त्रिशूल की ऊंचाई लगभग 60 फीट है।

प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित है प्रतिमा

भगवान शिव की प्रतिमा में उनका त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है। इस पर तड़ित चालक लगाया गया है, ताकि आकाशीय बिजली से इस ऊंची प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंचे। बताते हैं कि प्रतिमा का आधार इतना ठोस है कि भूकंप में भी यह सुरक्षित रहेगी। प्रतिमा के सामने नंदी की ऊंची मूर्ति है। प्रतिमा के चारों तरफ शिवलिंग है।

लोकार्पण समारोह में आएंगे कई संत

111 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के लोकापर्ण समारोह में संतो का जमावड़ा होगा। लोकार्पण महोत्सव में योग गुरु स्वामी रामदेव, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, पंचायती अखाड़ा निरंजन आचार्य, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं अन्य संत मौजूद रहेंगे।

80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा।

80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा।

सीएम ने किया था भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

बता दें कि पायलट बाबा धाम में बिहार की दूसरी सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा भी मौजूद है, जिसकी ऊंचाई 80 फीट है। इस बुद्ध प्रतिमा का लोकार्पण फरवरी 2018 में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। अब भगवान शिव की ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हो गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.