सीवान में आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने अपनी 2 बेटियों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। इसमें दोनों बेटियों की मौत हो गई। मरने वाली दोनों बच्चियों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार साह की पुत्री 2 वर्षीय बुलबुल कुमारी और 4 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है।
विनोद कुमार 12 साल से लकवा से पीड़ित हैं। इसके चलते वो कहीं नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। धीरे-धीरे घर का हालत खराब होने लगी। गुरुवार को काम को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद वो अपनी 2 बेटियों को लेकर तालाब किनारे आ गया। मामला गुरुवार रात करीब 7 बजे एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव की पोहरे का है।
परिवार की आर्थिक स्थिति ने पिता को आत्महत्या करने पर किया मजबूर
स्थानीय लोगों के अनुसार, अरंडा गांव निवासी चंद्रिका साह का 45 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार साह को करीब 12 वर्ष पहले लकवा मार दिया था। जिसकी वजह से वह ठीक से चल फिर नहीं पाता है। परिवार में एकलौता कमाऊ सदस्य की इस हालात के बाद परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। रहने तक के लिए सकुशल मकान नहीं है। उसकी तीन बेटियां थी, जिसमें सबसे बड़ी बेटी 8 साल सोनी कुमारी के अलावा दो बेटियां थी।

लोगों के अनुसार विनोद कुमार साह की पत्नी सविता देवी के साथ गुरुवार की शाम को ही कहासुनी हुई थी। पत्नी पारिवारिक तंगी पर पति से कोई जीविका स्थापित करने की बात कह रही थी। जबकि पति अपने आप को असमर्थता होने की बात कर रहा था। इसी से तंग आकर विनोद अपनी दो मासूम बेटियों को लेकर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पोखरे में आत्महत्या की नीयत से पोखरे में छलांग लगा दिया।
कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना के संबंध में एमएच नगर हसनपुरा थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी मिली है दोनों मृत बच्चियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।
Leave a Reply