Breaking News

नीतीश कुमार की राजनीतिक महात्वाकांक्षा ने बिहार की जनता को फिर जंगलराज में पहुंचाया : अश्विनी चौबे

मुजफ्फरपुर : “भाजपा बिहार की जनता को जंगलराज से मुक्ति दिलायी थी, परन्तु नीतीश कुमार के राजनीतिक महात्वाकांक्षा की प्रकाष्ठा ने बिहार की जनता को फिर जंगलराज में पहुंचा दिया।” -उक्त बातें केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा के एकदिवसीय जिला प्रवास बैठक दौरान कही है।

उन्होंने कहा कि परिवारवादियों के साथ मिलकर कोई कितना भी मोर्चा तैयार कर लें इस बात में कोई संदेह नही कि 2024 में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी किन्तु बदली हुई परिस्थिति में आज का बिहार और बिहार की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों के मद्देनज़र भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां और भी बढ़ने वाली है कहा कि जब तक बूथ स्तर तक संगठन गठित और सक्रिय नहीं होगा, हम जन-जन के बीच मजबूत नहीं हो पाएंगे। जिला और मंडलों के बाद हमारा इरादा हर बूथ तक सक्रिय होना है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का समावेश हो।

उन्होंने केन्द्र सरकार एवं बिहार में एनडीए सरकार के दौरान भाजपा के मंत्रियों द्वारा विकास के किये गये कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने बिहार में आत्मनिर्भर भाजपा का मंत्र देते हुए अगामी कार्यक्रम की विस्तृत योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं दायित्ववान कार्यकर्ता जिला के सभी मंड़लों में प्रवास करेंगे इस दौरान बूथस्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बैठक को पूर्व विधायक सह प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने भी संबोधित किया।

वहीं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक वृत लिया एवं संगठन के शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा।

बैठक में आगत अतिथियों के स्वागत उपरांत अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संगठन की मजबूती हेतू किए गए प्रयास एवं संगठन की बूथस्तरीय स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि जिले के अन्य संगठनो की तुलना में हमारा संगठन अत्यधिक मजबूत एवं गतिशील है किन्तु संगठन को और भी धारदार बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला से लेकर मंडल तक एवं शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता ओं के साथ संवाद को तेज करने की जरूरत है ।

अगामी कार्ययोजना के तहत दो सत्रों में आयोजित बैठक के प्रथम सत्र में स्थानीय होटल द पार्क के सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष , मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ जिले के सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक, सह संयोजक शामिल हुए।

वहीं दुसरे सत्र में स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोग, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, मनीष कुमार, राजकुमार साह, सुनीता सहनी, चंदा देवी, रविकांत सिन्हा , संजीव झा, संतोष साहेब, नचिकेता पाण्डेय, भगवान लाल महतो, उमेश पाण्डेय, नंदकिशोर पासवान, धनंजय झा, सुजीत कुमार, आशीष अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, आनंद कृष्ण की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.