Breaking News

शेखपुरा में सड़क हादसा, साला-बहनोई घायल:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो कावरियों को कुचला, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर घायल

शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर बाइपास स्थित एक अज्ञात वाहन ने देवघर से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार दो कावरियों को ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बाइक पर सवार साला-बहनोई दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती की कराया गया। घायलों की पहचान नालंदा जिला के खरुआरा गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू कुमार एवं इसी जिले के चंडी थाना के मिल्की पर निवासी सुनील सिंह के पुत्र 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल गोलू का जितेंद्र कुमार बहनोई बताया गया है।/

घटना में दोनो की हालत गंभीर रहने के कारण सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया। घायलों के दोनो पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर गिरिहिंडा की तरफ भाग निकला। घायलों की हालत नाजुक बताई गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने पहुंची।सूत्रों के मुताबिक साला – बहनोई एक ही बाइक पर सवार होकर शिवलिंग की पूजा करने के लिए देवघर गए थे। वापसी के क्रम में शेखपुरा जेल के समीप यह दुर्घटना घट गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.