जैसे जैसे सावन का महीना बीतते जा रहा है। गंगा का जलस्तर भी बढ़ते जा रहा है। अब ऐसे में सुलतानगंज के अजगैबीनाथ घाट पर उत्तरवाहिनी गंगा का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। आज की तुलना में जब करीब 20 दिन पहले सावन की शुरुआत हुई थी तो गंगा का जलस्तर अजगैबीनाथ के सीढी घाट से करीब 50 फिट पीछे था। लेकिन शनिवार को जलस्तर सीढी घाट को भी पार कर चुका है। जहां पर रेरी वाले दुकान लगा रहे थे वो इलाका अब जलमग्न हो गया है। अब ऐसे में कांवरियों को 50 फिट पीछे से ही जल भरना पर रहा है। इतना ही नही कांवरियो की सुविधा के लिए जितने भी टेंट लगाए गए थे सब में 3 से 4 फिट तक पानी पहुंच चुका है।nu




20 दिनों में बैरिकेडिंग 30 फिट आगे
स्नान कर रहे कांवरियों की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के तरफ से बैरिकेडिंग लगाई जाती है। जब सावन महीने की शुरुआत हुई थी तब बैरिकेंड जहां थी वहां से अभी तक 30 फिट आगे की जा चुकी है। जाहिर है बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कांवरिया ज्यादा गहरे पानी में नही जाए इन बातों का भी ख्याल रखा गया है।
पंडा बोले- अजगैबीनाथ मंदिर के चारो ओर गंगा, मनोरम दृश्य है
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर पुजारी काफी खुश है। चुन्नू मुन्नू लाल मोहरिया पंडा ने बताया कि अजगैबीनाथ मंदिर के चारो ओर गंगा का होना मनोरम दृश्य है। श्रद्धालु भी काफी खुश है। प्रकृति की ख़ूबसूरती है कि मंदिर के चारो ओर गंगा का प्रवेश है। नीचे गंगा और ऊपर पाथवे से श्रद्धालु मंदिर में जाकर दर्शन कर रहे हैं।
Leave a Reply